काशीपुर, सितम्बर 24 -- Kashipur News: काशीपुर। बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धीमरखेड़ा निवासी हैदर अली पुत्र अमरूद्दीन ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि 21 सितंबर की रात वह ग्राम कनकपुर डेरा, दढ़ियाल रोड निवासी गुरदीप कौर के घर जन्मदिन कार्यक्रम में गया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि कनकपुर डेरा के पास गांव में ही गुरप्रीत और बंटी उसे मिले और अभद्रता करने लगे। हैदर अली के अनुसार, जब उसने अभद्रता का विरोध किया तो दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसे घसीटकर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसी बीच प्...