Kashipur News: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद
काशीपुर, जुलाई 10 -- Kashipur News: काशीपुर। गड्ढा कॉलोनी क्षेत्र में चार लोगों पर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। नई बस्ती मानपुर निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 30 जून की रात बेटा अजीत सिंह गड्डा कॉलोनी स्थित दूध की दुकान गया था। आरोप है कि लौटते समय गुरविंदर सिंह उर्फ रिंकू, हरजीत सिंह, दिवेश राजपूत और बेलू तोमर ने उसकी बाइक रोक ली और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेटा सरकारी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.