Kashipur News: मोबाइल हैक पर खाते से 95 हजार रुपये उड़ाये
काशीपुर, अगस्त 4 -- Kashipur News: काशीपुर। मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 95 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर आईटीआई कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर निवासी और वर्तमान में प्रकाश हारमोनी कॉलोनी निवासी अतुल कुमार आर्य ने पुलिस को बताया कि 23 मई को दोपहर उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया और स्क्रीन ब्लैक हो गई। इसके तुरंत बाद उनके बैंक के खाते से यूपीआई के माध्यम से 95 हजार रुपये कट गए। उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, सीवीवी या पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। उन्होंने घटना की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल, भारतीय रिजर्व बैंक और एसबीआई बैंक प्रशासन से भी की है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.