Kashipur News: मोटेश्वर महादेव मंदिर से निकाली कलश शोभायात्रा
काशीपुर, अक्टूबर 4 -- Kashipur News: काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित रिसॉर्ट में राधानाम परम सुखदायी सेवा समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी ने कथा वाचक रविनंदन शास्त्री का स्वागत किया। कलश यात्रा गाजे बाजे संग मोटेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर व्यास स्थल रिसॉर्ट पहुंचीं। यहां समिति अध्यक्ष पं. सोहित त्रिवेदी, सह संयोजक विजेन्द्र पोईया, राघवेंदर नागर, दीपक शर्मा, कोशलेश गुप्ता, विकास कुमार, सुरेश शर्मा, डॉ. ज्ञान सिंह सैनी, सृष्टि, पुष्पा, मंजू, मधु, प्रिया, रितिका, कविता रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.