Kashipur News: मेयर बाली ने मासूमों की मौत पर परिजनों को दी सांत्वना
काशीपुर, जुलाई 16 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। शहर के एक खाली पड़े प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मेयर दीपक बाली ने मृतक मासूमों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गुरुवार को मेयर दीपक बाली ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में नगर निगम और वह स्वयं दोनों परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने शहर के सभी खाली पड़े प्लॉटों के मालिकों से अपील की कि वे अपने-अपने प्लॉटों की जल्द से जल्द बाउंड्री कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उनका कहना था कि खाली प्लॉटों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.