काशीपुर, अक्टूबर 31 -- Kashipur News: काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में बेबी कौसर प्रथम, उंजला द्वितीय और इल्मा तृतीय स्थान पर रही। शनिवार को महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में डॉ. शालिनी सिंह और शिप्रा छाबड़ा निर्णायक रहीं। यहां एसोसिएट प्रो. डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, शीतल अरोरा, प्राची धौलाखंडी, डॉ.ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...