Kashipur News: मुख्यमंत्री धामी की 13 घोषणाओं पर बाली ने जताया आभार
काशीपुर, नवम्बर 10 -- Kashipur News: काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 13 महत्वपूर्ण घोषणाओं का मेयर एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं प्रदेश के विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर की गई हैं। राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित करने की घोषणा सराहनीय है। युवाओं के लिए युवा आयोग गठित करने का निर्णय भी ऐतिहासिक है। मेयर बाली ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने व्यक्तिगत हितों को पीछे रखकर ऐसे प्रदेश का सपना देखा था, जहां पहाड़ की जवानी और पानी प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.