Kashipur News: मारिया स्कूल के फादर जिमी नये प्रधानाचार्य,फादर बिजू प्रबंधक बने
काशीपुर, जुलाई 15 -- Kashipur News: जसपुर। मारिया स्कूल में बुधवार को आयोजित विदाई एवं पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य फादर जोमन, पूर्व प्रबंधक फादर मैथ्यू और पूर्व बर्सर फादर जिबिन को भावपूर्ण विदाई दी गई। तीनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। स्कूल सभागार में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में फादर जिमी ने नए प्रधानाचार्य, फादर बिजू ने प्रबंधक तथा फादर मेजो ने बर्सर के रूप में पदभार ग्रहण किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नए प्रबंधन का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मारिया स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक को दी समारोहपूर्वक विदाई यह भी पढ़ें- Dhanbad News: लोयोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.