काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: रुद्रपुर। राजा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट कर चालीस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी अमित ने बताया कि वह दूध, दही की सप्लाई करता है। रविवार रात रुपयों का कलेक्शन कर लौट रहा था। आरोप था कि रास्ते में वार्ड दो कृष्णा कॉलोनी निवासी चार युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और बैग लूट का प्रयास किया। विरोध पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे घायल हो गया और हमलावरों ने बैग से 40 हजार रुपये लूट लिए। किसी तरह भागकर पास में ही गौरव की दुकान पर गया। गौरव उसे कोतवाली ले जाने लगा तो हमलावरों ने गौरव पर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर होने पर लोगों के एकत्र होने आरोपी फरार हो गए। उन्होंने जिला अस्पताल में अपना उपचार कराया। वहीं ट्रांजिट कैंप पुलिस के मुता...