Kashipur News: मारपीट करने पर दो युवकों को किया गिरफ्तार
काशीपुर, अक्टूबर 21 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली के एएसआई रविंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक महिला को 39 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सरजीत कौर निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी बताया। वहीं, आईटीआई कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाजपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास नशे में धुत कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संदीप सिंह निवासी ग्राम भटपुरी बरहैनी, थाना बाजपुर और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ग्राम बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर बताया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.