Kashipur News: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर तीन पर केस
काशीपुर, सितम्बर 1 -- Kashipur News: बाजपुर। बरहैनी झारखंडी मोड़ के पास युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम हरसान निवासी रोहित पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की रात वह बरहैनी झारखंडी मोड़ के पास था। आरोप है कि हुलसनगंज निवासी जनरल सिंह, सूरज सिंह और प्रिंस ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.