काशीपुर, जुलाई 10 -- Kashipur News: काशीपुर। पुलिस ने घरेलू चोरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने पीड़ित के रिश्ते के भांजे को गिरफ्तार कर चोरी की नकदी और जेवरात बरामद किए हैं। बरखेड़ा पांडे निवासी गजेन्द्र सिंह ने 7 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि वह बीते 1 जुलाई को परिवार समेत रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने खड़कपुर देवीपुर गया था।

चोरी का खुलासा देर रात घर लौटने के बाद 6 जुलाई को अलमारी खोलने पर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपए नकद, दो सोने की चूड़ियां, दो झुमकियां, एक सोने की चेन व लॉकेट, पांच पत्ती वाला सोने का हार गायब मिला। अलमारी की चाबी अपनी जगह रखी थी। गजेन्द्र सिंह ने अपने भांजे रमन पर चोरी का संदेह जताया था। तहरीर के आधार पर आईटीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी पैगा एसआई जसविंदर सिंह को विवेचना सौंपी ग...