Kashipur News: मानसून स्वागत एवं हरित भविष्य संकल्प अभियान के तहत किया पौधरोपण
काशीपुर, जुलाई 23 -- Kashipur News: काशीपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन ने मानसून स्वागत एवं हरित भविष्य संकल्प अभियान के तहत पौधे रोपे गए। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले और जिन पौधों को लगाया जा रहा है उनकी सुरक्षा को भी ध्यान में रखें, क्योंकि एक पौधा केवल प्रकृति के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी होता है। यहां कृष्णा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना, क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष अर्चना लोहनी, प्रतीक गोयल, प्रधानाचार्य निधि रोजी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.