Kashipur News: मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी
काशीपुर, सितम्बर 11 -- Kashipur News: जसपुर। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल की। इस दौरान ग्राहक परेशान रहे। नगर क्षेत्र की करीब 12 बैंक शाखाएं बंद रहीं। ग्राहक शाखाओं से लौटते दिखाई दिए। काम नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बीओबी शाखा के रविंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि ने बताया कि बैंक कर्मियों की सप्ताह में पांच दिन काम करने समेत कई मांगें हैं। इन्हीं मांगों को लेकर शुक्रवार को कर्मी हड़ताल पर रहे। शनिवार को दूसरा शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक शाखाएं सोमवार को खुलेंगी। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड क्षेत्र में व्यवसायिक बैंकों में रहा हड़ताल यह भी पढ़ें- Gonda News: बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का लेनदन ठप यह भी पढ़ें- बांका: कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवा रहेगी ठप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.