काशीपुर, अक्टूबर 4 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। दोराहा चौकी क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा में एक घर में धर्म परिवर्तन कराए जाने और विशेष पूजा पद्धति अपनाए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल और लोगों से पूछताछ की, लेकिन धर्म परिवर्तन से संबंधित कोई साक्ष्य या प्रमाण नहीं मिला। जांच में मामला दो सगे भाइयों के आपसी विवाद का सामने आया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और विवाद न करने की हिदायत दी। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र मेहता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महेशपुरा में मिशनरी गतिविधियों के तहत लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और इसके लिए कुछ संदिग्ध लोग बाहर से पहुंचे हैं। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान शिकायत नि...