काशीपुर, अक्टूबर 15 -- Kashipur News: काशीपुर। लालपुर नहर के पास सड़क हादसे में 58 वर्षीय मिथलेश देवी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बुलेट बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पति विजय पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार को लालपुर नहर के पास अज्ञात बुलेट चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी पत्नी मिथलेश देवी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल काशीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...