Kashipur News: महिला कल्याण विभाग द्वारा छात्रों को किया गया जागरूक
काशीपुर, अक्टूबर 22 -- Kashipur News: काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह परिसर में महिला कल्याण विभाग ऊधम सिंह नगर की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर में जिला बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और सखी वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर्स ने बच्चों को सुरक्षा, देखरेख और जरूरतमंद बच्चों को त्वरित सहायता एवं सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इस दौरान अनाथ, निराश्रित, आपदा प्रभावित, गुमशुदा, बालश्रम और बाल विवाह से प्रभावित बच्चों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया गया। बच्चों को पॉक्सो एक्ट, परामर्श सुविधा, विधिक सहायता और पुलिस सहायता की जानकारी भी दी गई। काउंसलर्स ने 24 घंटे उपलब्ध राष्ट्रीय चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य बृजेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.