Kashipur News: महापौर दीपक बाली ने पर्वतीय रामलीला का शुभारंभ किया
काशीपुर, अक्टूबर 11 -- Kashipur News: काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने गिरीताल बाईपास पर पर्वतीय रामलीला का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, योगेश जिंदल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मनराल, संरक्षक बिजेंद्र दत्त काण्डपाल व डॉ. यशपाल रावत, संयोजक घनश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह रावत, सह-संयोजक परम काण्डपाल, प्रबंधक राजेंद्र बिष्ट, महिला आयोग सदस्य मुक्ता सिंह और दर्जाधारी सीमा चौहान रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.