काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। काशीपुर दढ़ियाल मार्ग स्थित मरिया असुम्पता कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ धीरेन्द्र कुमार साहू व सीओ प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सदनों के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट कर खेल ध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि धीरेन्द्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन व सहयोग की भावना पैदा होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...