Kashipur News: मंदिर परिसर में बैठे युवक पर धारदार हथियार से हमला
काशीपुर, नवम्बर 14 -- Kashipur News: बाजपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्ली बन्नाखेड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में बैठे युवक पर शनिवार को दिनदहाड़े पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गले पर गंभीर वार होने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम बल्ली बन्नाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय रवि पुत्र रमेश सिंह शनिवार को गांव के शिव मंदिर परिसर में बैठा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने रंजिशन उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.