काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: काशीपुर। प्रदेश में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' के संकल्प के साथ मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंडी स्थल परिसर में पौधरोपण किया गया। मंडी सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रमों के शुभारंभ पर बीते 5 जुलाई को मंडी समिति काशीपुर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न चिकित्सालयों का भ्रमण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। सोमवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंडी स्थल परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: एसडीएम, मंडी सचिव ने किया पौधरोपण अधिकारियों ने रोपे गए पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया। बता...