Kashipur News: भाजपा नेता ने यात्रियों के लिए रखवाई बैंचें
काशीपुर, अक्टूबर 9 -- Kashipur News: जसपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पीएम उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह ने यात्रियों की सुविधा के लिए सुभाष चौक पर सीमेंट की बेंचें रखवाईं। इससे यात्रियों को राहत मिली है। सुभाष चौक से प्रतिदिन सैकड़ों लोग काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून समेत अन्य शहरों के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं। बैठने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। खड़क सिंह ने यात्रियों को घंटों बसों के इंतजार में खड़े देखा तो वहां बेंचें रखवा दीं। उनके इस प्रयास की लोगों ने सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.