Kashipur News: भाजपा छोड़कर आये उप प्रधान समेत तीन कांग्रेस में शामिल
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: जसपुर। भाजपा का दामन छोड़कर आए ग्राम गूलरगौजी के उप प्रधान समेत तीन लोगों ने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। विधायक ने तीनों का स्वागत किया। शनिवार को विधायक आवास कार्यालय पर पहुंचे ग्राम गूलरगौजी के उप प्रधान सुखविंदर सिंह, सोसायटी डायरेक्टर जयप्रकाश एवं रिंकू सिंह ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। विधायक आदेश चौहान ने तीनों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। यहां शैलेंद्र गहलौत, मो. नाजिम, राहुल, सर्वेश सिंह, अभिषेक, मुजाहिद प्रधान, खेम सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.