काशीपुर, अगस्त 9 -- Kashipur News: जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में सहयोग करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. सुदेश ने पटका पहनाकर और पौधे भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। सीएचसी के सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलौत ने भी चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला संयोजक डॉ. पुनीत बंसल, डॉ. हरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...