Kashipur News: भाजपा किसान मोर्चा में गोल्डी सूरी को मिली नई जिम्मेदारी
काशीपुर, अगस्त 5 -- Kashipur News: बाजपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने बेरिया रोड स्थित सूरी फार्म निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम सूरी को मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उत्तराखंड समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य आशीष ठाकुर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, पूर्व नामित सभासद विमल शर्मा, पाल समाज के चौधरी रमेश पाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महामंत्री शाहनवाज अहमद, आफताब खां, संजय कुमार, बबलू और वरुण वशिष्ठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.