काशीपुर, जुलाई 24 -- Kashipur News: जसपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय बैटरी टेस्ट प्रतियोगिता में नेहरू राइंका महुआडाबरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 16 बालिकाओं समेत 33 खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। बीएसवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य स्वतंत्र मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में नगर पंचायत महुआडाबरा, नगर पंचायत गढ़ीनेगी तथा न्याय पंचायत मेघावाला, भरतपुर, पूरनपुर और अहमदनगर के विजेता खिलाड़ियों ने 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, शटल रन, मेडिसिन बॉल पुट और 600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी ब्लॉक के खिलाड़ियों का चयन ...