Kashipur News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में मीनाक्षी ने मारी बाजी
काशीपुर, अगस्त 31 -- Kashipur News: बाजपुर। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का सोमवार को आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तोगी और ब्लॉक विज्ञान समन्वयक सुरेश उप्रेती ने किया। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित संगोष्ठी में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हरित ऊर्जा और देश के भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। कड़े मुकाबले में मेजबान विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा मीनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज बाजपुर के विवेक कुमार ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर पट्टी की कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रयाग कोहली, डॉ. रविंद्र सिंह, अतुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.