Kashipur News: बैंक की आगामी योजनाओं को लेकर हुई चर्चा
काशीपुर, सितम्बर 27 -- Kashipur News: काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक होटल में रविवार को मेयर दीपक बाली की मौजूदगी में काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। इसमें बैंक की उपलब्धियों, कार्यप्रणाली एवं आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही बैंक की निरंतर प्रगति और क्षेत्र के नागरिकों के हित में उसकी प्रभावी भूमिका को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। सभा में बैंक की अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एवं पार्षद विजय बॉबी, संचालक मीनाक्षी सिद्धू, साधना गुप्ता, अनुराधा, सोनल गोयल, कामना मेहरोत्रा, पवन यादव, संजय सिंह, चंद्र मोहन, बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीवन तिवारी, मुख्यालय प्रबंधक अजय कुमार गर्ग, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गोयल आदि रहे। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.