Kashipur News: बीडीसी की बैठक में छाये रहे राशन कार्ड और बिजली के मुद्दे
काशीपुर, सितम्बर 16 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत विकास समिति (बीडीसी) की बैठक में राशन कार्ड और बिजली संबंधी समस्याओं के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राशन कार्ड, श्रम विभाग में पारदर्शिता, बिजली लाइनों की मरम्मत और बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए शटडाउन का रोस्टर समय से जारी करने का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा प्राधिकरण के कार्यों, नहरों के रखरखाव तथा जल संस्थान और जल निगम के कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभागों की संचालित योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पात्र लोगों को चिह्नित करने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख तरसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.