Kashipur News: बिना लाइसेंस ब्याज पर पैसा देने वाले साहूकार पर अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप
काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। शहर के एक युवक ने एक साहूकार पर बिना लाइसेंस ऊंचे ब्याज पर रुपये उधार देकर अवैध वसूली, धमकी देने और दस्तावेज हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला खालसा गली निवासी काशिफ अली पुत्र साजिद अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में आर्थिक जरूरत के चलते उसने कृष्णा एन्क्लेव, चीमा चौराहा निवासी ललित गुप्ता से दो किस्तों में कुल 2.25 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि यह रकम 10 प्रतिशत मासिक ब्याज पर दी गई। काशिफ का कहना है कि वह अब तक करीब 3 से 3.50 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुका चुका है, जो मूलधन से भी अधिक है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये देते समय उससे कई ब्लैंक चेक, स्टांप पेपर, रसीदी टिकट वाले कागजों पर हस्ताक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.