काशीपुर, सितम्बर 23 -- Kashipur News: बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को अहम बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में शास्ता मंडल, छात्रसंघ समिति के सदस्यों और संभावित प्रत्याशियों ने भाग लिया। इस दौरान चुनाव आचार संहिता और परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सैनी ने संभावित प्रत्याशियों को विभिन्न पदों के लिए तय अर्हताओं, नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन नियमों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य शास्ता प्रो. आदित्य प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि मतदान केवल वैध परिचय पत्र (आईडी कार्ड) के आधार पर ही कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर महाविद्यालय में 29 सितंबर को होगा छात्...