काशीपुर, अगस्त 1 -- Kashipur News: काशीपुर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने तीन स्थानों पर अवैध बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपखंड अधिकारी महक मिश्रा के नेतृत्व में सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार, अवर अभियंता मोहम्मद अजहर और लाइन कर्मी संजीव कुमार ने महेशपुरा की वाल्मीकि बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान राजेश कुमार पुत्र रोशन लाल, सोना पत्नी भोला और मुकेश कुमार पुत्र रोशन लाल के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...