Kashipur News: बिजली चोरी में पांच के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, अगस्त 28 -- Kashipur News: काशीपुर। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी ने बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसडीओ ऋषभ कुमार ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विभागीय टीम जसपुर रोड स्थित ग्राम सरवरखेड़ा, जन्नत विला और वेदांता कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत कनेक्शनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पांच घरों में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी होती मिली। टीम ने बिजली चोरी में प्रयुक्त केबल कब्जे में ले ली। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद फईम, जन्नत विला निवासी सरफराज हुसैन, आरिफ खान, अली अहमद और वसीम के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.