काशीपुर, जुलाई 10 -- Kashipur News: काशीपुर। पवार कार्पोरेशन की सतर्कता टीम ने ग्राम करनपुर-गढ़नेगी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी ऋषभ कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता विनोद कुमार, सहायक अभियंता सतर्कता अमित चंद्र आर्या, लाइनमैन सुरेंद्र सिंह तथा सुरक्षा कर्मियों की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विशाल कुमार पुत्र सोमनाथ के परिसर में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। टीम ने मौके से बरामद केबल को सील कर कब्जे में लिया। पुलिस ने विभाग की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...