काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के आरोप में प्रशासन ने वार्ड-6 केशवनगर की सभासद शबनम बेगम का ओबीसी जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने जनपद स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की जांच और निर्णय के बाद यह आदेश जारी किया है।

जांच प्रक्रिया मुंडिया पिस्तौर निवासी शबनम बेगम पत्नी जावेद पर आरोप था कि उन्होंने नगर निकाय चुनाव 2024-25 में वार्ड नंबर-6 केशवनगर की महिला ओबीसी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपनी वास्तविक जाति छुपाई। शिकायतकर्ता नरेन्द्र सिंह निवासी केशवनगर ने एसडीएम बाजपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि तहसील प्रशासन को गुमराह कर कूटरचित टीसी और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मुस्लिम कायस्थ जाति प्रमाण पत्र बनवाया ...