काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में बीते करीब 36 वर्षों से दैनिक वेतन और संविदा पर कार्यरत 28 कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा सोनू ने समर्थकों के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि नगर पालिका बाजपुर में कार्यरत कार्यालय कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर पूर्व में कई बार क्रमिक अनशन और प्रदर्शन किए जा चुके हैं।

कर्मचारियों की समस्याएं इसके बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि लंबे समय से सेवा देने के बाद भी नियमितीकरण नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। अल्प मानदेय के चलते कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, जि...