काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कनौरा ईदगाह के पास पुल पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि कनौरा ईदगाह के पास पुल पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही दोराहा चौकी की चीता मोबाइल पुलिस और 112 टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत पुलिस ने देखा कि तीनों युवक लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। जांच करने पर हर्षित रस्तोगी (19) पुत्र स...