काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। ग्राम रेंटा में शिव मंदिर परिसर की भूमि पर अवैध रूप से पंचायत भवन का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने गुरुवार को खंड विकास अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। निर्माण कार्य तुरंत रुकवाने और मंदिर को हुई क्षति का हर्जाना वसूलने की मांग की है। बीडीओ को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से मंदिर परिसर में निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। शुरुआती दौर में ग्रामीणों को सही जानकारी नहीं दी गई और इसे धर्मशाला का निर्माण बताया गया, लेकिन जब ग्रामीणों को पता चला कि वहां पंचायत भवन बनाया जा रहा है, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : उग्रतारा मंदिर में स्टील घेराबंदी पर डीएम सख्त, सचिव से 24 घंटे मे...