Kashipur News: बाजपुर में वाहनों की टक्कर के बाद भिड़े दो पक्ष, लगा जाम
काशीपुर, जुलाई 8 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। भगत सिंह चौक पर बुधवार को दो वाहनों की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े भी फट गए। हंगामे के कारण चौक के चारों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर यातायात सुचारू कराया और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को भगत सिंह चौक पर दो वाहनों की हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों वाहन चालकों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज के बीच मारपीट शुरू हो गई। सड़क के बीच करीब आधे घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.