Kashipur News: बाजपुर में रास्ते में घेरकर मजदूर से मारपीट, मोबाइल और नकदी लूटी
काशीपुर, अगस्त 23 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में शनिवार देर शाम स्टोन क्रशर से पैदल घर लौट रहे एक मजदूर को तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में घेरकर लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और पत्थर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बकैनिया थाना पटवाई रामपुर यूपीनिवासी शिवम पुत्र प्रेमपाल सुल्तानपुर के आदर्श नगर रतन कॉलोनी में अपनी बहन के घर रहता है। वह रामजीवनपुर स्थित एक स्टोन क्रशर पर मजदूरी करता है। शिवम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह काम समाप्त कर पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान सुल्तानपुर रेलवे फाटक के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि दो युवकों ने शिवम को पीछे से पकड़ लिया, जबकि तीसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.