Kashipur News: बाजपुर में महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
काशीपुर, अगस्त 26 -- Kashipur News: बाजपुर। रामलीला मैदान में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने पूर्व दर्जाधारी भाजपा नेता राजेश कुमार को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान राजेश कुमार ने सभी बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। राखी बांधने के बाद महिलाओं ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि मातृशक्ति का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए अनमोल है। वह सदैव बहनों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ हर वर्ग की माताओं और बहनों को मिल रहा है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.