Kashipur News: बाजपुर में बढ़ रहे हेपेटाइटिस को लेकर भाजपा नेता ने ली जानकारी,
काशीपुर, जुलाई 23 -- Kashipur News: बाजपुर। भाजपा नेता गौरव शर्मा ने गुरुवार को उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय यादव से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में तैनात चिकित्सकों डॉ. अमित कुमार, डॉ. मोहम्मद तैयूब, डॉ. महिपाल, डॉ. गोविंद बल्लभ और डॉ. भावना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरव शर्मा ने क्षेत्र में बढ़ रहे हेपेटाइटिस के मामलों पर चिंता जताते हुए दवाओं की उपलब्धता और रोकथाम के उपायों की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. विनय यादव ने बताया कि अस्पताल में हेपेटाइटिस उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों को समुचित इलाज दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.