काशीपुर, सितम्बर 21 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। बिजली संबंधी समस्याओं से जूझ रहे आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मनदीप सिंह नरवाल के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

धरने का उद्देश्य मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ऋचा सिंह मौके पर पहुंचीं और प्रधानों से वार्ता की। उन्होंने ऊर्जा निगम के एसडीओ और जेई को तलब कर एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। धरने के दौरान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मनदीप सिंह नरवाल ने एसडीएम को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं, लो वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है और जर्जर बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। कई स्थानों पर नए खंभों की आवश्यकता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग ध्यान न...