Kashipur News: बाजपुर में बंद मकान में चोरी के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज,
काशीपुर, अगस्त 30 -- Kashipur News: बाजपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलापुर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और शादी का सामान चोरी कर लिया। रक्षाबंधन पर घर लौटे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम आलापुर निवासी राहुल कुमार हल्द्वानी में नौकरी करते हैं। तहरीर में उन्होंने बताया कि वह 23 अगस्त से 27 अगस्त तक परिवार के साथ घर से बाहर थे। इस दौरान मकान पर ताला लगा था। 27 अगस्त को रक्षाबंधन पर घर लौटे तो मुख्य गेट के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.