Kashipur News: बाजपुर में पेड़ काटने के दौरान मजदूर पर गिरा पेड़ का तना, मौत
काशीपुर, अक्टूबर 16 -- Kashipur News: बाजपुर। कोतवाली क्षेत्र के भोना रोड पर शुक्रवार सुबह लिप्टिस का पेड़ काटते समय उसका भारी तना गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मीरापुर, स्वार, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद इशाक पुत्र कुदरत अली शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने साथी इरफान और रफत के साथ भोना रोड स्थित एक फार्म हाउस के सामने पेड़ काटने पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.