काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: बाजपुर। नियमितीकरण समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सीताराम तिवारी का आमरण अनशन शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। लगातार आठ दिनों से अनशन पर बैठे सीताराम तिवारी की तबीयत बिगड़ती जा रही है। कर्मचारियों के अनुसार उनका वजन 7.5 किलो कम हो गया है। शुक्रवार को मांगों के समाधान में देरी से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करते हुए जुलूस निकाला और विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बाहर नारेबाजी की। नगर पालिका परिसर से निकला जुलूस एसडीएम न्यायालय पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारी तहसील परिसर पहुंचे और तहसीलदार कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बाजपुर में पालिका कर्मी के आमरण अनशन के समर्थन ...