काशीपुर, अक्टूबर 26 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। निकटवर्ती ग्राम गोबरा स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब 'श्री गुरु नानक निवास' में चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का पावन प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक दीवान के दौरान बाहर से आमंत्रित रागी जत्थे ने अमृतमयी गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को भावविभोर कर दिया। रागी जत्थे ने श्री गुरु रामदास जी के पावन जीवन दर्शन, उनकी उच्च शिक्षाओं और लोक-कल्याणकारी आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bareily News: ‎गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार सजा उन्होंने संग...