Kashipur News: बाजपुर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला हरियाण का चोर पकड़ा
काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: बाजपुर। पुलिस ने रामराज रोड स्थित तीन मूर्ति मंदिर के पास दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी नकदी, सामान और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। 19 अगस्त को पीड़ित रूढ़मल गुप्ता ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने केशोवाला तिराहे से बन्नाखेड़ा रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुलशन पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नंगथला थाना अग्रोहा जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हिसार जिले में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.