Kashipur News: बाजपुर में ज्वैलर्स की दुकान में 34 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा,
काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर में ओम ज्वेलर्स की दुकान में हुई करीब 34 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 82.74 ग्राम सोने के आभूषण, 10.666 किलोग्राम चांदी के जेवर, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर शत-प्रतिशत रिकवरी का दावा किया है। सोमवार को रुद्रपुर स्थित कार्यालय में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आठ जुलाई को वार्ड नंबर-9, मझरा बक्श निवासी ओमकार वर्मा की बाजपुर स्थित ओम ज्वेलर्स की दुकान का शटर और ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और सीसीटीवी का एनवीआर चोरी कर ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। खुलासे के लिए गठित टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.