Kashipur News: बाजपुर में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
काशीपुर, नवम्बर 3 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम बांसखेड़ा में सोमवार देर रात खेत का काम निपटाकर घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में पलट गया, जिसके नीचे किसान घंटों दबा रहा। मंगलवार तड़के ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बेरिया रोड पर टाट बाबा मंदिर के पीछे रहने वाले जसविंदर सिंह चीमा (45) पुत्र हरवंश सिंह सोमवार रात खेत का काम पूरा करने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.